श्री हुणेश्वर-घण्डियाल-भैरव देवता मन्दिर सेवा समिति दांणियां धाम,ग्राम सभा मान्दरा बासर; पो०-केपार्स बासर जिला -टिहरी गढ़वाल (उत्तराखण्ड)

Translate

Sunday, April 24, 2016

श्री बाँके बिहारी तेरी आरती गांऊं

श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊँ

श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊँ ,
कुन्ज बिहारी  तेरी आरती गाऊँ ।
आरती गाऊं प्यारे तुमको रिझाऊं,
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊँ

मोर मुकुट प्रभु  शीश पे सोहे।
प्यारी बंसी मेरो मन मोहे।
देख छवि बलिहारी मैं जाऊं।
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊँ ॥

चरणों से निकली गंगा प्यारी,
जिसने सारी दुनिया तारी।
मैं उन चरणों के दर्शन पाऊं।
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊँ ॥

दास अनाथ के नाथ आप हो।
दुःख सुख जीवन प्यारे साथ आप हो।
हरी चरणों में शीश झुकाऊं।
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊँ ॥

श्री हरीदास के प्यारे तुम हो।
मेरे मोहन जीवन धन हो।
देख युगल छवि बलि बलि जाऊं।
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊँ ॥
आरती गाउँ प्यारे तुझको रिझाऊँ ।

हे गिरिधर तेरी आरती गाऊँ ।
आरती गाउँ प्यारे तुझको रिझाऊँ ।
कुंज बिहारी तेरी आरती गाउँ ।
श्याम सुन्दर तेरी आरती गाउँ ।
श्री बांके  बिहारी तेरी आरती गाउँ ।
श्री मदन गोपाल तेरी आरती गाउँ ।

No comments :

Post a Comment