श्री हुणेश्वर-घण्डियाल-भैरव देवता मन्दिर सेवा समिति दांणियां धाम,ग्राम सभा मान्दरा बासर; पो०-केपार्स बासर जिला -टिहरी गढ़वाल (उत्तराखण्ड)

Translate

Tuesday, May 17, 2016

कभी कभी भगवान् को भी भक्तों से काम पड़े


कभी कभी भगवान् को भी भक्तों से काम पड़े ।
जाना था गंगा पार प्रभु केवट की नाव चढ़े ॥

अवध छोड़ प्रभु वन को धाये,
सिया राम लखन गंगा तट आये ।
केवट मन ही मन हर्षाये,
घर बैठे प्रभु दर्शन पाए ।
हाथ जोड़ कर प्रभु के आगे, केवट मगन खड़े ॥
जाना था गंगा पार प्रभु.................

प्रभु बोले तुम नाव चलाओ,
अरे पार हमे केवट पहुँचाओ ।
केवट बोला सुनो हमारी,
चरण धूल की माया भारी
मैं गरीब हूँ  नैया मेरी, नारी ना होए पड़े ॥
जाना था गंगा पार प्रभु.................

केवट दोड़ के जल भर ले आया,
चरण धोये चरणामृत पाया ।
वेद ग्रन्थ जिन के गुण गाये,
केवट उनको नाव चढ़ाए ।
बरसे फूल गगन से ऐसे,भक्त के भाग्य जगे ॥ 
जाना था गंगा पार प्रभु.................

चली नाव गंगा की धारा,
सिया राम लखन को पार उतारा ।
प्रभु देने लगे नाव उतराई,
केवट कहे नहीं रघुराई ।
पार किया मैंने तुमको, अब तू मोहे पार करे ॥
जाना था गंगा पार प्रभु.................

कभी कभी भगवान् को भी भक्तों से काम पड़े ।
जाना था गंगा पार प्रभु केवट की नाव चढ़े ॥

No comments :

Post a Comment