- किसी प्रकार की भी दान राशि की रकम समिति की प्राप्ति में लिखित होगी
- 5100 रुपये दान देने वाले दानी सज्जन का नाम मंदिर शिला में अंकित किया जायेगा ।
- मंदिर निर्माण में पांच हज़ार से अधिक राशि चेक से देय होगी ।
- पांच हज़ार से नीचे जो कैश पेमेंट होगी वह कैशियर व उपकैशियरऔर प्राप्त कर्ता के हस्ताक्षर समिति के लेटर पैड पर रकम का विवरण होगा ।
- मंदिर के रख रखाव के लिए कोई पुजारी या संत को रखा जायेगा जिसका खर्चा मन्दिर समिति देगी।
- मंदिर निर्माण कार्य तक सुपर वाइज़र को पूरा अधिकार होगा क़ि किसी भी व्यक्ति को कार्य ठीक न करने पर उसे समझाना होगा।
- मंदिर निर्माण कार्य में केवल उसी व्यक्ति को काम में रखा जायेगा जो उस कार्य करने की क्षमता रखता होगा
- ग्राम सभा के व्यक्ति को अगर कोई सुझाव मंदिर के बारे में देना हो तो वह ग्राम प्रधान या समिति सचिव को अपना सुझाव दे सकता है।
श्री
- प्रत्येक वर्ष में मंदिर समिति के पदाधिकारियों का चुनाव होगा।
- प्रत्येक वर्ष पुरानी समिति को वर्षभर का हिसाब ऑडिट करना होगा।
- समिति का कोई भी पदाधिकारी अगर अपने कार्य में कुशल नही निकलता तो उसे परिवर्तित किया जायेगा ।
- प्रत्येक वर्ष मंदिर का वार्षिक उत्सव सबकी सहमति से ओर समिति के इनकम के हिसाब से मनाया जायेगा।
No comments :
Post a Comment